Quotes About Good Morning:- सुबह की किरणें और वह खूबसूरत नजारा किसी खूबसूरत वादी से कम नहीं है। यदि दिन की शुरुआत शारीरिक ऊर्जा के उद्गम से हो तो क्या कहें? कवियों का कहना है कि सुबह मौसम सुहाना हो ,ऊपर से एक कप गर्म चाय की प्याली । फिर कुछ प्यारा पढ़ने को मिले तो क्या कहना।।
अगर सुबह सुबह मंत्र या कवियों के उच्चारण करते है, जो शरीर को ऊर्जावान रखने में मदद करते है. ऐसी सुहानी सुबह के बारे में कवियों ने बहुत ही सुंदर शब्दों से वर्णन किया है. आशा करता हूँ आपको ये कविताएं बहुत पसंद आएगी!!
Quotes About Good Morning In Hindi
सुप्रभात,
सुबह सुबह निकलता सूरज,
लगता है कितना प्यारा,कितना सुन्दर,
रंग,बिरंगी किरणों संग ,
तेज धुप को लाता सूरज,
रोम रोम में ऐसे बस जाता,
जैसे सर्दी में गर्मी लाता सूरज,
नई सुबह की नई उम्मीद,
नए सपने दिखाता सूरज,
इससे तुम कुछ यूँ सीखो,
अपने सपनो के पंथ पर चलो,
बनो न तुम इतने कमजोर,
कोई तुमको जो यूँ तोड़ जाए,
सूरज के जैसे तप रखो,
जो भी पास आये जल जाए!!
![Quotes About Good Morning](https://i0.wp.com/marwadichoudhary.in/wp-content/uploads/2021/10/marwadijobs.com-2021-10-16T212954.424.png?resize=473%2C669&ssl=1)
Long Poem About Morning In Hindi
ये ठंडी ठंडी हवाएं,
मन मोह लेती है सबका,
सुबह हुई नहीं की वो चिड़ियों की चड़-चडडाहट,
आसमा में उड़ान भरते पंछी,
ये शुद्ध हवा का झोंका,
सोच क्या रहे हो,
चलिए थोड़ा टहल के आ जाइये,
ताज़ी हवा को मन में भर लाइए,
तन-मन को तंदुरस्त बनाइये,
परिंदो की टोली से संग रहना सीखिए,
फूल-पत्तों जैसे हरे-भरे जीवन की कामना कीजिए,
सुबह सुबह के नजारे का,
आनंद लीजिए रोम रोम से,
जो भी इस नजारे को समझ पाया,
जिंदगी में हमेसा तंदुरस्त है रहा!!
![Quotes About Good Morning](https://i0.wp.com/marwadichoudhary.in/wp-content/uploads/2021/10/marwadijobs.com-2021-10-16T213124.398.png?resize=523%2C740&ssl=1)
Good Morning Thoughts-2021
आज मैं निकला सुबह की सैर पर,
क्या सुंदर नजारा है मैंने देखा,
ताज़ी-ताज़ी हवाओं का झोंका,
पंछियों की उड़ान देखि,
संग उनके मोर भी झूमता,
जैसे सावन की ऋतु है आई,
देखा ऐसा सुबह का प्यारा नजारा,
मन में नई उम्मीद, नई उमंग है जागी,
कोरे सपनो को करने पूरा,
सुबह लाई है कुछ ऐसा नजारा,
सुबह के अमृत की धून,
जहर के प्याले में डूबे गम,
इन भूखी-प्यासी रूहों में,
एक सुकून सा मिला,
सुबह की किरणों से एक,
ज़िंदगी में उजाला सा मिला!!
![Quotes About Good Morning](https://i0.wp.com/marwadichoudhary.in/wp-content/uploads/2021/10/marwadijobs.com-2021-10-16T213339.399.png?resize=516%2C730&ssl=1)
सुप्रभात,सुप्रभात,सुप्रभात
सुप्रभात,सुप्रभात,सुप्रभात
ये किरणे लेकर आई है एक नई आस,
जैसे होता धरती में प्रकाश,
वैसे तूने किया अंधरे में उजास,
सुबह की किरणों से,
एक नई उम्मीद ने जकड़ा है,
जंजीरों को कुछ इस तरह,
आज किसी ने पकड़ा है,
खोल दिए सारे झूठे बंधन,
सुबह की किरणों ने कुछ यूँ उजाला किया है,
तपती धुप में भी एक उजाला सा दिया है,
देख इन किरणों को कितनी प्यारी है,
पर जो भी इसके पास जाये,
जल के भस्म राख बन जाये,
इनके जैसे जीवन को भी सब सवारों,
सबसे रखो प्रेम-भाव,
पर कोई घृणा मन में मत पालो!!
![Quotes About Good Morning](https://i0.wp.com/marwadichoudhary.in/wp-content/uploads/2021/10/marwadijobs.com-2021-10-16T213520.379.png?resize=485%2C686&ssl=1)