God And Man:-बहुत समय पहले की बात है। एक बार बार शिवजी और माता पार्वती पृथ्वी का भ्रमण करने के लिए निकले। भ्रमण करते करते शिवजी और माता पार्वती एक शहर के नजदीक पहुंचे। तो माता पार्वती ने कहा कि हे भगवन यह चबूतरा किसका है? तब भगवान शिव बोले कि यह चबूतरा तो न्याय का चबूतरा है।
माता पार्वती ने इस बात को स्वीकार नहीं किया। तब भगवान शिव बोले कि मैं आपको यहां न्याय करके दिखाउगा। कुछ दिन बाद एक दिन वहा बारिश हो रही थी। तब वहा एक चौधरी था वह बारिश होने के कारण वह अपने खेत में हल जोतने के लिए चला गया। तब भगवान शिव भी चौधरी का रूप धारण करके हल जोतने के लिए चले गए।
True Stories In Hindi
वह चौधरी और भगवान शिव एक ही शक्ल के थे। फिर दोपहर का समय हुआ चौधरी की पत्नी खेत में खाना लेकर आई। तब वह सोच में पड़ गई कि खाना किसको खिलाए क्योंकि चौधरी और भगवान शिव दोनों एक ही शक्ल के थे।
![God And Man](https://i0.wp.com/marwadichoudhary.in/wp-content/uploads/2021/08/Pink-and-Blue-Cherry-Blossoms-Photo-Instagram-Post-3.png?resize=650%2C650&ssl=1)
भगवान शिव और चौधरी दोनों झगड़ा करने लगे एक ने कहा कि ये मेरी पत्नी है, दूसरे ने कहा ये मेरी पत्नी है। तब चौधरी की पत्नि ने कहा कि आप दोनो अभी के अभी न्याय के चबूतरें पर चलो पंचों के पास वहीं अब न्याय करेंगे।
Story Of Man
तब चौधरी की पत्नि और दोनो चौधरी न्याय के चबूतरें पर गए। पत्नि ने पंचों से बोला कि मेरे पति का नाम अर्जुन हैं। पंच दोनों चौधरी को देखकर घबरा गए फिर पंचों ने एक जवर के चौधरी को बुलाया।
जवर के चौधरी ने आकर देखा यह कौनसी माया हैं। तब जवर के चौधरी ने एक घड़ा मगवाया और जवर के चौधरी ने कहा कि आप दोनो चौधरी में से जो इस घड़े में सात बार अंदर जाएगा और निकलेगा वहीं इसका पति हैं। असली चौधरी ने उस घड़े के अंदर जाने से मना कर दिया।
God And Man Lookalike Story
और कहा मैं मेरी पत्नी को छोड़कर चला जाऊंगा। भगवान शिव जो चौधरी का रूप धारण किए हुए थे घड़े में छः बार अंदर गए और निकले। जैसे ही सातवीं बाहर भगवान शिव घड़े के अंदर गए तभी उन पंचों ने घड़े के उपर ढक्कन लगवा दिया।
तभी माता पार्वती वहा भागकर आए और कहा इस घड़े में मेरे पति हैं कृपया इन्हें घड़े से बाहर निकालो। मैं इस न्याय के चबूतरें को स्वीकार करती हूं। फिर पंचों ने घड़े का ढक्कन खोला तो उसमें से शिव भगवान निकले।।
ऐसी और मज़ेदार कहानियां पढ़ने के लिए यहाँ Click करें